किसी के साथ

क्या मैं अकेला हूं
नहीं
तो फिर साथ कौन है ?
वे
जो मेरे पड़ोसी हैं
या वे
जो मुझे
पेड़ पर चढ़ा
खुद नीचे
जड़ काट देते हैं
या वे तो नहीं
जो
ये जानने के लिए
अपनी सारी फौज
हमारी कुटिया के पास
इसलिए
लगा रखी है कि
कहीं मैं
किसी के साथ
तो नहीं हूं...

Comments

Popular posts from this blog

हमर विआह- 8

कि इहे सभागाछी अछि ?

बिहार से छीनो, बंगाल को दो...

पूर्णिया मे सुखोई

बिहार के एकटा आओर सम्मान

दिल्ली मे सामा चकेवा

हमर विआह 4 (चारिम कड़ी)

राष्ट्र निर्माणमे राज दरभंगाक योगदानक चर्चा दिल्ली मे

किछ हरायल शब्द

सुशांत झा आ नीलेश दीपक जीक सम्मान